
एक शिक्षक ने छात्रा की इतनी पिटाई कर दी कि छात्रा बेहोश हो गयी।उसे नाज़ुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ वह बार- बार बेहोश हो जाया करती है।शिक्षक अभी फरार है।

बताया जाता है उसकी प्राथमिक इलाज जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई जहां स्थिति में सुधार नही होने पर उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दो दिनों से वह बार-बार बेहोश हो जा रही है ।

*घटना के बाद आरोपी शिक्षक गायब*
इस घटना के बाद विद्यालय से आरोपी शिक्षक गायब है ।। शिक्षक पूर्व में भी हो निलंबित हो चुका हैं । जरमुंडी प्रखंड के मध्य विद्यालय बनवारा की घटना है।
पिटाई से बेहोश छात्रा काजल कुमारी की डॉक्टर अविनाश कुमार के पास देवघर में इलाज चल रहा है ।
पीड़ित छात्रा के अभिभावक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और जरमुंडी थाना प्रभारी को आरोपी शिक्षक पर कार्यवाई की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
