
राँची : सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दायर रिट पिटीशन पर सुनवाई आज 15 सितंबर की तिथि निर्धारित की गयी थी जिसकी सुनवाई
न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस और न्यायाधीश बेला एम त्रिवेदी के पीठ करने वाली थी लेकिन हेमंत सोरेन की ओर से आज 15 सितंबर को होनेवाले रिट पिटीशन की सुनवाई को टालने का अनुरोध किया गया था . जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली तारीख 18 सितंबर को निर्धारित कर दी है।

ताज़ा सूचना के अनुसार ईडी के अधिकारों को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस रिट पिटीशन पर अब सुप्रीम कोर्ट 18 सितंबर को सुनवाई करेगी.

मुख्यमंत्री ने मांग करते हुए अदालत को बताया था कि उनके वकील की तबियत बहुत खराब हो गयी है, जिस वजह से वे सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगे. ऐसे में किसी और दिन सुनवाई की तारिख निर्धारित की जाए. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया और 18 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है.
इस याचिका में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय और ईडी को प्रतिवादी बनाया गया है. याचिका में ईडी के अधिकारों को भी चुनौती दी गयी है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
