• Thu. Mar 19th, 2026

विकास फोरम के 28वें स्थापना दिवस पर प्रखण्ड के विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया सामान्य ज्ञान मेधा प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2023

 

गोविन्दपुर , सामाजिक संस्था विकास फोरम के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखण्ड के विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए रविवार को सामान्य ज्ञान मेधा प्रतियोगिता का आयोजन +2उच्च विद्यालय गोविन्दपुर के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के प्रश्न चयनकर्ता सह परीक्षक सर्वश्री दीपक कुमार दत्ता, सुशान्त कुमार पाण्डेय, रेखा सिन्हा, कुमारी ममता, कमल देव मंडल हैं ।

प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित था।जूनियर ग्रुप (कक्षा पंचम से अष्टम)में सेठ सुखी राम वालिका मध्य विद्यालय गोविन्दपुर की काजल कुमारी प्रथम,मौसमी यादव द्वितिय, आर्य नन्दनी सिंह तृतीय (निर्मला विद्यालय कौआबांध),शुभम् कुमार, अन्नन्या सिन्हा, रेहान अंसारी, शुभम् दत्ता, गौरव श्रीवास्तव, आकाश कुमार दत्ता, अनुज कुमार मंडल सभी सांत्वना, सीनियर ग्रुप (नवम् से इण्टर तक)निर्मला स्कूल कौआबांध की अभिषेक सिंह प्रथम, प्रियंका हेम्ब्रम द्वितिय, ज्ञानवर्धन सिंह तृतीय, शिवम राज सिंह, खुशी कुमारी, सौरभ दां,विशाल कुम्भकार ,रोहित गोस्वामी, शीतल पुष्प, दिशा मराण्डी एवं मोनिका मराण्डी सभी सांत्वना के लिए चयनित किए गए ।

चयनित अभ्यर्थियों को 14सितम्बर को हिन्दी दिवस समारोह के अवसर पर अग्रसेन धर्मशाला, गोविन्दपुर में पुरस्कृत किया जाएगा प्रतियोगिता के संचालन में सचिव एस एन लाल त्यागी, अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, संयोजक सुरेश कुमार चौधरी,बैजनाथ राम,अंजू शुक्ला, रामाकान्त सिंह, विमल शर्मा, रमन प्रसाद, उपेन्द्र कुमार, जिनी लाल रजक,,जया नन्द लाल, संरक्षक प्रो एस एस गिरि, सिपाही सिंह, कृष्ण प्रसाद गिरि, कृष्ण देव प्रसाद, रणविजय प्रसाद यादव, रघुवीर पंडित, शिव प्रसाद, विनोदा नन्द सिन्हा, रामकिशोर पंडित, लायन्स कल्ब गोविन्दपुर के अध्यक्ष डा आर के शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

बड़ी संख्या में उपस्थित पुरूष-महिला अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्रों को सचिव एस एन लाल त्यागी ने धन्यवाद देते हुए अधिक से अधिक संख्या में आयोजित 14सितम्बर के कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *