• Thu. Mar 19th, 2026

पुटकी तेरह नंबर में पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2023

 

पुटकी। पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज एक बैठक पुटकी तेरह नंबर में झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन कैश हुसैन ने किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार है। ऐसे में बीसीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा दायर कर यदि गुंडाराज चलाने की सोच रही है, तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल होगी। झारखंड में गरीबों-पीड़ितों-शोषितों की सरकार है, यदि इन्हें छेड़ा गया तो छेड़ने वाले को हम नहीं छोड़ेंगे, छेड़ने वालों का अंजाम बुरा होगा।

मौके पर उपस्थित कोलियरी श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री चन्द्र शेखर पाठक ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी एवं बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा परियोजना प्रभावितों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करना, कोयलांचल की बहुत बड़ी समस्या है। एक खुली खदान चलाने के क्रम में अनेकों कानून की धज्जियां उड़ाई जाती है। फर्जी मुकदमे वापस ले अन्यथा सबको कानून के दायरे में लाया जाएगा। उनकी पहुंच चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, कानून से उन्हें कोई नहीं बचा सकता। कंपनी अगर लाठी-डंडा, गोली-बंदूक से लड़ाई लड़ती है, तो हम उसका मुकाबला कलम से करेंगे।

सभा में 329 पेड़ों की शिफ्टिंग, कटीले तार से फेंसिंग कर परिसीमन करने, प्रदूषण नियंत्रण, आउटसोर्सिंग में नियोजन, विस्थापितों को उचित मुआवजा एवं पुनर्वास, कृषि भूमि पर ओ बी डंपिंग पर त्वरित रोक, डीएवी स्कूल के बच्चों को प्रदूषण से बचने के प्रयास इत्यादि मुद्दे पर चर्चा हुई।

सभा को मुख्य रूप से इम्तियाज अहमद नजमी, कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव उमेश कुमार राम, इम्तियाज अहमद, सूरज चौहान, सुंदरी उरांव इत्यादि ने संबोधित किया। जबकि मुख्य रूप से रामधन, बबलू, छोटू, योगेश भगत, मनजीत, दीपक, संफूल, रुबीना इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *