• Wed. Sep 24th, 2025

झारखंड में मानसून: अगले पांच दिनों तक कई जिलों में होगी बारिश, सात और आठ सितंबर को वज्रपात की आशंका को लेकर अलर्ट

ByAdmin Office

Sep 8, 2023

रांची// राज्य में मानसून तेजी से बदला है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में लगभग सभी जिलों में वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा चंदवारा, कोडरमा में 61 मिमी दर्ज की गयी है। वहीं राजधानी रांची में 10 मिमी वर्षा नोट की गयी है।

इस बारे में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव का प्रभाव सूबे में अब कम हो रहा है। इसका प्रभाव आगामी दिनों में भी दिखेगा। सात और आठ सितंबर को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है। इसे लेकर कुछ हिस्सों में प्रशासन अलर्ट है।

*अगले पांच दिनों का मौसम*

झारखंड में अगले पांच दिनों में हल्के और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। वहीं, सात और आठ सितंबर को वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के जानकारों के अनुसार जहां वर्षा लगातार नहीं हो रही है वहां वज्रपात की पूरी उम्मीद है। वज्रपात के समय सुरक्षित जगह पर शरण लेने के लिए कहा गया है। बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में अभी रुक-रुककर वर्षा हो रही है। अब तक के मिले आंकड़ों के अनुसार राज्य में 540 मिमी वर्षा हुई है। तीन जिले जिनमें गोड्डा, साहिबगंज औऱ सिमडेगा में अच्छी वर्षा दर्ज की गयी है। वहीं, 17 जिलों में कम वर्षा हुई है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब कमजोर पड़ रहा है। इसी का असर झारखंड में देखा जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *