
*नयी दिल्ली :* भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक क्रांति लॉन्च हुई है। टोयोटा मोटर ने अपनी पहली वैकल्पिक ईंधन यानी कि इथेनॉल से चलने वाली कार को लांच किया है। यह टोयोटा इनोवा एमपीवी है जिसे पूरे तरीके से एथेनॉल पर ही चलाया जा सकेगा। फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली यह भारत की पहले कार है। इसे परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने लांच किया है इसके अलावा यह खुद इलेक्ट्रिक एनर्जी भी पैदा कर EV मोड पर चल सकती है।
एक मात्र ऐसी एमपीवी है जो अब पूरी तरीके से एथेनॉल E100 ग्रेड पर चलेगी। इसके अलावा इसमें लिथियम आयन बैट्री पैक भी दिया गया है जो इस कर को EV मोड पर चलने में सहायता करता है। यह खुद अपने चलने योग्य बिजली पैदा कर सकती है। फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है। लेकिन इसे बहुत ही जल्द सड़कों पर भी उतर जाएगा।
अभी जो इनोवा हाई क्रॉस को अनवेल किया गया है। वह हाइब्रिड कार से काफी अलग है क्योंकि इसमें लगा इंजन एथेनॉल के जरिए चलता है। वही यह सेल्फ चार्जिंग लिथियम आयन बैटरी के साथ आती है, जो खुद चार्ज होने में सक्षम है। इसके जरिए ही यह EV मोड पर चल सकती है। इसमें 2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 181 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है।
इसके साथ ही यह 23 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी देती है जो बहुत ही अच्छी बात है। इसके अलावा यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आने वाली है। भारत में पहले 20% एथेनॉल का इस्तेमाल कर मिश्र पेट्रोल के साथ गाड़ियों को चलाने का कदम उठाया गया था लेकिन अब प्रदूषण को पूरी तरीके से मिटाने के लिए सरकार और कंपनियों ने मिलकर आगे का फैसला लिया है। भारत में बहुत ही जल्द कार्बन एमिशन को मिटा दिया जाएगा

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
