• Mon. Mar 2nd, 2026

झरिया के लोगों को अब नहीं होगी पानी की समस्या : पूर्णिमा नीरज सिंह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2023

 

*धनबाद :* कोयलांचल की 7 लाख की आबादी को पानी की सप्लाई करने वाले झमाड़ा जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा में बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी. चार माह बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति होने लगेगी.
अब झरिया व आस पास के लोगों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा. यह आश्वासन झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह ने जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन में 11 केवी फीडर सेंटर का शिलान्यास करते हुए दिया.
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने कार्यकाल के दौरान झरिया में समस्याओं का पहाड़ खड़ा कर दिया है. अब झरिया की जनता किसी समस्या पर बिना मध्यस्थता के सीधा संवाद कर सकती है. उन्होंने कहा कि जल्द ही लगभग 7 किलोमीटर में बिजली का तार को बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा. चार महीने में ही अभिकर्ता काम पूरा कर बिजली की सप्लाई कर देंगे. इस पर 2करोड़,36 लाख रुपये खर्च किये गे. विधायक न कहा कि झरिया के लोगों को हर हाल में पानी, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इस अवसर पर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मनीष चंद पुनीत, आलोक करकेटा, राकेश कुमार, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *