

*झामुमों युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाम कुरैशी एवं गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी अशफाक आलम मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद।*

मैथन।झारखंड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तरफ से 20 अगस्त को रांची के बरियातू में स्टेट लेवल बेंच प्रेस चैंपियनशिप हुई।जिसमें नेशनल के लिए सिलेक्शन ट्रायल भी था। जिसमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।उसमें मैथन के स्लिम एंड फिट जिम के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें महिला कैटेगरी में मधुलिका गुप्ता को 57kg कैटेगरी में गोल्ड,सोनाली नायक को 69kg कैटेगरी में गोल्ड,जया कुमारी को पांचवी पोजीशन मिली और पुरुष में माधव विलोचन को 93 kg में सिल्वर, साहिल रजा को 66kg कैटेगरी में गोल्ड,लकी खान को ब्रोंज,अभय कुमार को सिल्वर और 83 kg में सूरज कुमार बर्णवाल को चौथी पोजीशन मिली एवं सनी रजक विष्णु कुमार आमिर आलम अन्य ने काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया।इस मौके पर स्लिम एंड फिट जिम के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम कुरैशी एवं गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी अशफाक आलम उपस्थित हुए एवं विजेता खिलाड़ियों को फूलों की माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया।मौके पर मो.मनव्वर,वाहिद अंसारी भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि मधुलिका,सोनाली माधव विलोचन और साहिल रजा का चयन नेशनल के लिए हुआ है। इस मौके पर स्लिम एंड फिट जिम के कोच अमरजीत,माधवी विलोचन एवं माधव विलोचन काफी खुश दिखें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
