• Mon. Mar 2nd, 2026

नकली आइवी अधकारी बन ट्रक चालकों से कर रहा था अवैध वसूली,निरसा पुलिस ने दबोचा अपराधियों को

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2023

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :निरसा

गोपालगंज नया थाना परिसर भवन में एसडीपीओ अमर कुमार पांडे व थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अमर कुमार पांडे ने बताया कि दिनांक 22-8-2023 के रात्रि समय करीब 1:30 बजे अपराध कर्मियों द्वारा जीटी रोड पर गोपालगंज नया थाना के समीप दो कार पर सवार होकर जिसका निबंधन संख्या डब्लू बी 3डी ए एक्स 6022 एवं डब्लू बी ए बी 1246 से ओवर टेक कर ट्रक संख्या बीआर 44 जी 9821 को रोक कर नकली आईबी पुलिस बनकर हथियार का भय दिखाकर ट्रक ड्राइवर प्रमोद कुमार पासवान से 4000 रुपए एवं गाड़ी का कागजात ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया ।

सूचना पाकर निरसा पुलिस छापेमारी बल द्वारा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में साथ में पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर प्रसाद वर्मा, अंगरक्षक रमेश कुमार ,हवलदार शिव चंदर यादव, विश्राम लकड़ा और ऋषि कुमार के सहयोग से अपराधियों को धर दबोचा और निरसा थाना ले आई।

पूछताछ के क्रम में इन्होंने अपना नाम पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी रोहित कुमार सिंह , तुषार प्रीत वर्णवाल, अनुराग वर्णवाल, बॉबी पासवान ,अभिषेक सिन्हा ,अरिस्तो मंडल, और अंडाल निवासी नितेश श्रीवस्तव बताया। पूछताछ के क्रम में पकड़े गए अपराध कर्मियों द्वारा अपराध में स्वयं की संलिप्तता को स्वीकार किया ।

पुलिस जांच के दौरान इनके पास से घटना में उपयोग किए गए एक एयर पिस्टल जिस पर पावर ग्लोबल एयर पिस्टल लिखा हुआ था,₹4010 नगद ,एप्पल कंपनी का 4 मोबाइल फोन, एंड्राइड मोबाइल सेट 6 ,सोशल जस्टिस फॉर इंटरनेशनल सिविल राइट काउंसिल का आई डी कार्ड ,दो चाकू ,एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का आई कार्ड,1 अंगूठी ,1ईयर रिंग सोने जैसा साथ ही मुंह ढकने में प्रयुक्त होने वाला काला कपड़ा बरामद किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *