• Mon. Mar 2nd, 2026

नदी में डूब रही मामी को बचाने गया भांजा भी डूबा, दोनों की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 21, 2023

 

मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला के मुफ्फसिल थाना में धनौती नदी में डूबने से मामी और भांजा की मौत हो गई. नदी में डूब रही मामी को बचाने के लिए भांजा नदी में कुद गया लेकिन वह भी डूब गया. वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दोनों के शव को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जा में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित फुर्सतपुर बैरिया के पास की है.मृतकों की पहचान प्रियंका देवी और संतोष कुमार के रुप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण जिला के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित पखनाहा मलाही टोला का संतोष कुमार पूर्वी चंपारण जिला के रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 27 में अपने मामा के गांव आया था. उसकी मामी प्रियंका देवी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में फुर्सतपुर बैरिया अपने मायके आई थी. वह अपनी मामी से मिलने फुर्सतपुर बैरिया आया था.
नहाने के दौरान हुआ हादसा: युवक अपनी मामी के साथ धनौती नदी पर गया. जहां उसकी मामी स्नान करने के दौरान डूबने लगी. मामी को डूबता देख उसे बचाने के लिए संतोष नदी में कुद गया लेकिन वह मामी को बचा नहीं सका और खुद डूब गया. वहां मोजूद लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग दौड़कर आए और दोनों को कुछ देर की खोज के बाद पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

“घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भेजा गया था. दोनों मृतकों के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.”-अवनीश कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *