
*धनबाद :* महादेव के विशाल कटआउट के साथ सजा शिव दरबार, डीजे और बैंड बाजे पर शिव के भजन, और पीछे चलती कांवरियों की भीड़। यह नजारा था रविवार को शहर की सड़कों का। इस दौरान पूरा शहर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।

मौका था धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से आयोजित विशाल कावड़ यात्रा की। खड़ेश्वरी मंदिर से लेकर भूईफोड़ मंदिर तक यह कावड़ यात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां माहौल शिवमय हो गया।
*खड़ेश्वरी मंदिर में हुआ कावड़ का संकल्प :*

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी शिव भक्त प्रातः पांच बजे से ही गोल्फ ग्राउंड स्थित खड़ेश्वरी मंदिर के पास जुटने लगे। साढ़े छह बजे मंदिर के पुजारी ने कावड़ का संकल्प कराया। मुख्य यजमान सह कार्यक्रम संयोजक दीपक लाडिया की अगुवाई में उपस्थित सभी कांवड़ियों ने अपने-अपने कावड़ का संकल्प किया। इसके बाद मारवाड़ी
सम्मेलन की ओर से सभी कांवरियों को पश्चिम बंगाल के हुगली नदी से लाई गई गंगाजल प्रदान की गई। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि 151 श्रद्धालु कावड़ लेकर आगे आगे चल रहे थे जबकि सैकड़ो की संख्या में से भक्त पात्र में गंगाजल लेकर खड़ेश्वरी मंदिर से जयकारे लगाते हुए ठीक सात बजे रवाना हुए।
खड़ेश्वरी मंदिर से निकलकर कलाभवन, एसएसएलएनटी, हीरापुर हटिया मोड़, पुलिस लाइन, आईएसएम, सरायढेला, स्टील गेट, बिग बाजार होते हुए कांवरियों का जत्था भूईफोड़ मंदिर पहुंचा। रास्ते में मारवाड़ी सम्मेलन की हीरापुर शाखा की ओर से सभी शिव भक्तों को पानी पिलाया गया ,चॉकेलेट व अन्य सामग्री प्रादन किए गए। दिन के 9:15 बजे सभी कांवड़ियों ने भूईफोड़ मंदिर के शिवलिंग में जलार्पण किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवामय हो गया। आस-पास के क्षेत्र शिव के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
