
*फायरिंग होने की खबर,धर्माबांध ओपी में ग्रामीणों ने किया हंगामा*

*बाघमारा :* अवैध कोयला चोरी को लेकर तेतुलिया सात नंबर में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई. मारपीट के क्रम में एक पक्ष के दर्जनों लोग घायल हुए। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई।आक्रोशित धर्माबांध के ग्रामीणों ने ओपी का घेराव भी किया।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि पुलिस ने कोयला चोरों का मन बढ़ाया है. इधर घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर नजर बनाई हुई है. शनिवार की रात्रि अवैध कोयला गाड़ी लगाने को लेकर ग्रामीणों और कोयला व्यवसायियों के गुर्गे का आपस में भिड़ंत हो गया। जिसमें ग्रामीणों की ओर से दो लोग ज्यादा घायल हो गए जिनका इलाज निचितपुर क्लीनिक में और एक का इलाज धनबाद के पीएमसीएच में चल रहा है , जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की सुबह धर्मांबाद ओपी में आकर हो हंगामा किया, उसके बाद ग्रामीणों ने अवैध चल रहे माइंस को बंद करने के लिए मोर्चा खोल दिया है।
वहीं दूसरी ओर धर्मांबाद ओपी और सोनारडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर सभी पर नजर रखे हुए है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
