
लोयाबाद। लोयाबाद थाना अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के दिन संध्या 7:00 बजे थाना के चौकीदार रामजी पासवान पर लोयाबाद हटिया के समीप किए गए जानलेवा हमला में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है। वहीं अन्य तीन लोग फरार हैं जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त बातें लोयाबाद थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने कहीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने थाने की चौकीदार रामजी पासवान पर स्वतंत्रता दिवस के दिन संध्या में फरसा से जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था जिसका प्राथमिक उपचार एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है चौकीदार के फर्द बयान के अनुसार सात लोगों के विरुद्ध धारा 341 342/ 324/ 326/ 307/ 354/ 506/ 504/ 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें मुख्य आरोपी करमचंद साव, जमीर मिया, विशाल चौधरी उर्फ संदीप कुमार, मोहम्मद जब्बार उर्फ सोनू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इन आरोपियों के ऊपर थाने में पूर्व से अपराधिक मामले दर्ज हैं उक्त मामले के अन्य 3 आरोपी फरार हैं जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
