• Sat. Apr 18th, 2026

आजाद मध्य विद्यालय केंदुआडीह(धनबाद) में ग्रामीण एकता मंच के द्वारा किया गया पौधारोपण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 19, 2023
crescent ad

 

केंदुआ(धनबाद) आज दिनांक 19/08/2023 को दिन 11:00 बजे आजाद मध्य विद्यालय परिसर केंदुआडीह में ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण एकता मंच के द्वारा धनबाद कोयलांचल में निरंतर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है एवं एक पेड़ एक प्राण के तहत पेड़ों की सुरक्षा के लिए पैनी नजर भी रखी जा रही है। आज की इस पौधारोपण कार्यक्रम में मानसून भी मंच का साथ दे रहा है जो बहुत ही खुशी की बात है कि हम लोग इस विद्यालय में अमुक अमुक किस्म के काजू, आंवला, अनार, नींबू के दर्जनों पेड़ पौधे लग रहे हैं और आगे भी इस प्रकार का पौधारोपण का कार्य ग्रामीण एकता मंच निरंतर करता रहेगा। मौके पर आजाद मध्य विद्यालय केंदुआडीह ( पीवी क्षेत्र) के प्रधानाध्यापक, बालेश्वर महतो, सहायक शिक्षक सोमेश्वर भारती, रामनवमी राम, कैलाश राजभर, रामप्रवेश यादव, रणधीर कुमार, शिक्षिका श्रीमती रीना डे, अनिल शर्मा, प्रवीण कुमार, के अलावे विद्यालय के बच्चे आयुषका कुमारी, शिफा परवीन, संजना कुमारी, अल सोफिया बानो, शिवम कुमार, आशुतोष कुमार, सोहन कुमार, राकेश कुमार, रितिक कुमार, रौनक कुमार, सौरभ कुमार, काशिफ रजा, नाज हसन, उज्जवल कुमार इत्यादि शामिल है एवं पौधरोपण में इनका योगदान काफी सराहनीय रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *