• Sat. Apr 18th, 2026

लोयाबाद थाना के चौकीदार पर जानलेवा हमला के नामजद चार अभियुक्तों को पुलिस ने धर – दबोचा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 19, 2023
crescent ad

 

*धनबाद :* लोयाबाद पुलिस ने आज प्रेस वार्ता कर कांड संख्या 27/23 जो उनके थाने के चौकीदार पर फरसा से जानलेवा हमला हुआ था उसको लेकर जानकारी साझा की।

लोयाबाद थाना प्रभारी राजन राम ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में चार की गिरफ्तारी कर ली गई है बाकी अन्य को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताते चले की पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी करमचंद साव को एकड़ा के वासुदेवपुर कोल डंप के पास से गिरफ्तार किया गया।

वह अपने घर पैसे लेने आया था। पैसे लेकर वह राजस्थान अपनी बहन के यहां भागने की फिराक में था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी कर ली। वहीं मौके से पुलिस ने एक काले कलर की पल्सर बाइक JH10 CM- 1241 और फरसा भी जप्त किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *