
*धरना के 100 वे दिन मोर्चा नेताओ ने सौपा मांग पत्र,दी चेतावनी*

धनबाद
कतरास :-गोविंदपुर क्षेत्रीय सलाहकार समिति,कल्याण समिति, सुरक्षा समिति की एक बैठक विवाह मंडप बिलबेरा में हुई.अध्यक्षता नंद किशोर सिंह ने की.बैठक में खरखरी चालू चानक को बंद दिखा कर एमडीओ के माध्यम से निजी कंपनी हिलटॉप को दिये जाने का एक स्वर में विरोध किया गया.साथ ही आगे की रणनीति तय किया गया.साथ ही सभी कोलियरीओ में विरोध प्रदर्शन करने व तानाशाही रवैया के खिलाफ गिरिडीह सांसद, धनबाद सांसद,बाघमारा विधायक सहित सभी यूनियन के उच्च पदाधिकारी को पत्राचार करने का निर्णय लिया गया.इधर खरखारी चालू चानक को निजी हाथों में बेचने के विरोध में मोर्चा का आंदोलन 100 वे दिन जारी रहा.इसको लेकर मोर्चा नेताओ ने महाप्रबंधक को मांग पत्र सौप कर कहा कि जल्द वार्ता नहीं किया गया,तो पूरे एरिया में आंदोलन किया जायेगा.मौके पर शेख रहीम,सुशील सिंह,अजय सिंह, विनोद सिंह, अजय महतो,याकूब अंसारी, घनश्याम यादव,मंतोष तिवारी, अबरार हुसैन, मो.असगर, सुनील हाडी, राजीव रंजन त्रिवेदी, श्यामलाल दास,शीलानाथ सिंह,विशाल सिंह आदि थे.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
