
चौपारण: बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बच्छई पंचायत के चक मुस्लिम टोला में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया। स्थानीय मुखिया बिरेन्द्र रजक व पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव ने सामूहिक रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया।

इस संदर्भ की जानकारी देते हुए बिरेन्द्र रजक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चक मुस्लिम टोला के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना दिया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारीयों से बात कर अविलंब ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने को कहा।

कहा पूर्व विधायक हमेशा से जनहित की समस्याओं को समाधान के लिए तत्पर रहते है। ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर तस्लीम अंसारी, तौसीफ अंसारी, मंसूर अंसारी, रियाज़ अन्सारी, अख्तर अंसारी, सेराज अंसारी, इस्माइल अंसारी, मौलाना नसीम अंसारी, जसीम अंसारी, इरफान अंसारी, युनुश अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मुस्ताक अंसारी, तैयब अंसारी, सहित अन्य ग्रमीणों उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
