• Mon. Mar 2nd, 2026

बेरमो: पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना भटबिगहा, उपविजेता रहा बेलाटांड़

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2023

 

चौपारण: ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियो में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से गोविंदपुर पंचायत के युवा पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव ने पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। पंचायत के गोविंदपुर, भटबिगहा, सेलहारा खुर्द, बेलाटांड़, लराही व गोरखवा की टीमो ने भाग लिया। खिताबी भिंड़त में मेजबान भटबिगहा की टीम ने 3 – 0 से बेलाटांड़ को पराजित कर पंचायत का विजेता बना। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बेलाटांड़ ने सेलहारा खुर्द व भटबिगहा ने गोविंदपुर को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया था। विजेता व उपविजेता टीम को आयोजको ने ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत किया।

खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नही है बस उसे अवसर मिलना चाहिए। कहा खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से शारीरिक व मानशिक विकास होता है। कहा भविष्य में भी इस प्रकार का आयोजन करवाता रहूँगा ताकि खिलाड़ियो के प्रतिभा को बेहतर मंच दे सकूं। अशोक ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दसरथ यादव सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। आयोजन को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि दसरथ यादव,उमेश पासवान, सुनील यादव, नितेश यादव, राहुल गुप्ता, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, कृष्णा रजक, प्रेम यादव, सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, त्रिलोकी यादव, संदीप यादव, आशीष पासवान, पिन्टू यादव, अरुण पासवान, अभिषेक यादव आदि ने महती भूमिका निभाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *