• Mon. Mar 2nd, 2026

गोंद्वडीह पुलिस ने बसेरिया में हुई हत्या के आरोपी को भेजा जेल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 18, 2023

 

बीते सोमवार बसे रिया आटा चक्की से महज कुछ ही दूरी पर हुई हत्या के मामले में गोंदूडिह पुलिस ने छापामारी कर अप्राथमिकी आरोपी सत्यम को बसेरिया से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया एवं पुलिस संजय व20/25 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि काशी दास की हत्या को लेकर पता चला कि 2010 में विजय यादव नामक व्यक्ति की बसेरिया रेल फाटक के पास हत्या हुई थी .

उक्त कांड में मृतक काशी दास (45) मुख्य आरोपी था जो फरार चल रहा था इसी दौरान विजय यादव के भाई भतीजे सोमवार को कतरास गया हुआ था वहां अजय यादव की नजर हत्याकांड के मुख्य आरोपी काशीदास पर पड़ी इसके बाद अजय अपने भाई संजय एवं भतीजा सत्यम को फोन कर काशी के बारे में बताया सत्यम अपने साथ पांच मोटरसाइकिल स वारों को लेकर काशी को पकड़ने के लिए कतरास थाना क्षेत्र काकू मठ से 8 लाइन जाने वाला रास्ते पर पहुंचे व काशी को पकड़कर बसेरिया आटा चक्की के पास ले आए और मारपीट करने लगे इस बीच 20 25 अन्य लोगों ने भी काशी दास के साथ मारपीट शुरू कर दी .

इसी क्रम में सत्यम ने काशी दास के सर पर एक बड़े पत्थर से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि बीते सोमवार को बसेरिया आटा चक्की के समीप दिन के करीब 1:00 बजे काशीदास का सव पाया गया था। मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान थे।

इस संदर्भ में गोंद्व डिह पुलिस ने हत्या के जुर्म में विजय यादव के पुत्र सत्यम को गिरफ्तार कर कांड संख्या 98/23 भारतीय दंड संहिता की धारा302/201/34 अंकित कर जेल भेज दिया है। समाचार प्रेषण किए जाने तक मृतक काशी दास के अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *