• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तीन ट्रैक्टर एवं एक 407 वाहन को अवैध बालू लदा किया जप्त, दो चालकों को भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 18, 2023

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार का सरायकेला क्षेत्र में लगातार बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही है. अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति अपने कारोबार को बरकरार रखने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारी कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं.

बता दे कि सरायकेला थाना क्षेत्र में अवैध बालू का उठाव को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध बालू का व्यापार रात के अंधेरे में किया जा रहा है. तत्पश्चात पुलिस ने एक टीम गठित कर 17/08/2023 को तीन ट्रैक्टर अवैध बालू  एवं 18 /08/2023 को एक 407 वाहन अवैध बालू लदा पुलिस बल द्वारा जप्त किया गया है. रात के अंधेरे को देखकर दो वाहनों के चालक भागने में सफल हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ दो चालक पुलिस के गिरफ्त में भी आ गए हैं. इन सभी वाहनों में कुल 370 सेफ्टी बालू अवैध रूप से लदा हुआ था.

सरायकेला थाने में दो प्राथमिक की दर्ज कराई गई है जिसमें तीन ट्रैक्टर एवं एक 407 वाहन को जप्त कर सरायकेला थाने परिसर में रखा गया है. पकड़े हुए दोनों चालक को न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *