
आदित्यपुर :आर आई टी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे सुनील कुमार पांडे के घर में इश्तेहार चस्पा किया . मिली जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पहले सुनील कुमार और उनकी पत्नी विनीता देवी द्वारा दुर्गा दत्त को एक जमीन बेची थी. जिसमें दुर्गा दत्त ने ₹500000 का राशि अपने अकाउंट से सुनील कुमार पांडे एवं उनकी पत्नी को दिया था. जिसके एवज में आर आईटी क्षेत्र में स्थित एक जमीन दुर्गादत्त के नाम पर रजिस्ट्री करवानी थी. मगर पैसे मिलने के बाद भी सुनील कुमार पांडे ने जमीन को दुर्गा दत्त के नाम पर रजिस्ट्री नहीं करवाई. तत्पश्चात दुर्गादत्त ने सुनील कुमार पांडे के खिलाफ आर आई टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कारवाई. एफ आई आर दर्ज होते ही सुनील कुमार पांडे और उनकी पत्नी विनीता देवी अपने किराए के मकान को छोड़कर यहां से भाग निकले. कोर्ट से नोटिस आने के बाद भी सुनील कुमार पांडे एवं उनकी पत्नी द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया. फिलहाल इन दोनों के विरुद्ध अरेस्ट वारंट निकला है अगर सलेंडर समय पर नहीं करते हैं तो पुलिस द्वारा कोर्ट में कुर्की जब्ती के लिए अर्जी दी जाएगी.
फिलहाल एस आई दुर्गा तिर्की ने सुनील कुमार पांडे के किराए मकान एवं पैतृक घर में इश्तेहार चस्पा किया हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
