• Mon. Mar 2nd, 2026

निरसा पुलिस ने गोपालगंज के समीप कोयला लदा ट्रक पकड़ा, कारोबारियों में हड़कंप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 17, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा ::निरसा
धनबाद जिला के निरसा में इन दिनों कोयला कारोबारियो में कोयले के तस्करी का नया ट्रेंड चला है। रेफेक्ट्रियो से छाई के नाम पर पोड़ा कोयला का खेल चल रहा है।

निरसा अनुमंडल के गल्फरबाड़ी ओपी अंतर्गत दूधियापानी में पोड़ा कोयला का अवैध खेल जोर शोर से चल रहा। निरसा पुलिस ने कोयला लोड ट्रक को पकड़ा। जिसके बाद मामला का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि निरसा पुलिस को कोयले के अवैध कारोबार की सूचना मिली। जिसके बाद गुरुवार की सुबह गोपालगंज मोड़ के समीप मुगमा से गोविंदपुर की ओर जा रही कोयला लदा ट्रक संख्या UP71 AT 0811 को पकड़ लिया गया।

ट्रक के पकड़े जाने की सूचना क्षेत्र में जंगल मे आग लगने की तरह फैल गई। वही इस कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि उन्हें कई दिनों से कोयले के कारोबार का ट्रेंड बदल कर काम करने की सूचना मिल रही थी। अभी इस कारोबार से जुड़े कारोबारी पोड़ा कोयला के नाम पर उसके साथ कच्चा कोयला मिलाकर बेच रहे है। जो कि पूरी तरह से अवैध है।

जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि कुछ दिन पहले गलफरबाड़ी पुलिस द्वारा पोड़ा कोयला लदा ट्रक पकड़ा गया था। जो रेफेक्ट्रियो से निकलने वाले छाई के नाम पर पोडा कोयला का तस्करी किया जा रहा था। जिसे गल्फरबाड़ी ने पकड़ लिया और कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था।

बताते चले कि इस खेल में चिरकुंडा के दो कारोबारी शामिल है जो बड़े पैमाने पर छाई के नाम पर पोडा कोयला का कारोबार चल रहा है। यह कोयला रेफेक्ट्रियो से निकलती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *