• Mon. Mar 2nd, 2026

गोविन्दपुर: हरिलाजोड़ी मंदिर रंगडीह में सावन पुरुषोत्तम माह पर विगत एक माह के अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति गुरुवार को हवन एवं भंडारा के साथ सम्पन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 17, 2023

 

गोविंदपुर । हरिलाजोड़ी मंदिर रंगडीह में सावन पुरुषोत्तम माह पर विगत 17 जुलाई से जारी 1 माह के अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति गुरुवार को हवन एवं भंडारा के साथ हुई।

बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया। मंदिर संचालक लक्ष्मी नारायण पुरी ने कहा कि सभी कीर्तन मंडलियों एवं आसपास के श्रद्धालुओं के सहयोग से 1 माह तक रात और दिन रात अखंड संकीर्तन चलता रहा ।

इस दौरान प्रतिदिन भंडारा भी लगा पूर्णाहुति के मौके पर समाजसेवी डीएन सिंह, नंदलाल अग्रवाल, मंदिर अध्यक्ष सुदन चंद्र मंडल, संकीर्तन अध्यक्ष अजय गिरि, सचिव सुभाष गिरि, श्याम शर्मा, भवदेव सिंह, केके सिंह, शिवपूजन गोप, अशोक भारती विनोद पाठक, विहिप अध्यक्ष विपिन मंडल, दीपक मंडल, दिलीप पांडेय, गणेश गिरि, भरत जायसवाल, शंभू भगत, कालो मंडल, रविकांत, चंद्रकांत, महेश गिरि, संजीत तुरी, विजय, चंदन, गुड्डू बबलू, कुंदन, संजय , शीतल, गुरु विशाल, राहुल गोस्वामी आदि शामिल थे।

रिपोर्ट:-चंचल गोस्वामी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *