• Sat. Feb 28th, 2026

दिल्ली में निजी न्यूज चैनल के पत्रकार ने की आत्महत्या, जांच शुरू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 15, 2023

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 में निजी न्यूज चैनल के पत्रकार ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की. मृतक की पहचान यूपी के हरदोई निवासी 31 वर्षीय आकाशदीप शुक्ला के रूप में की गई है.डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि सोमवार सुबह 10:39 मिनट पर पांडव नगर थाना पुलिस को एक व्यक्ति के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली. कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है.

सूचना मिलते ही पांडव नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया. जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया.डीसीपी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

फिलहाल परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण पता चल पाएगा. बता दें दिल्ली में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं.


पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलिःमीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वे कुछ पारिवारिक विवादों से परेशान थे. प्रतिभाशाली और संवेदनशील आकाश के आत्महत्या करने से मीडिया से जुड़े साथी स्तब्ध हैं. सोशल मीडिया में लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं. आकाश ने अपने एफबी एकाउंट पर ढेर सारी अच्छी पोस्ट्स लिखी है. लोग इन पोस्ट्स को शेयर करते हुए सुसाइड करने पर बेहद गमगीन हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *