• Tue. Mar 3rd, 2026

विधायक सविता महतो, नारों व चालीयामा में मृतक के परिजनों से मिले , बंधाया ढांढस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 12, 2023

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ प्रखंड के नदीशाई पंचायत के नारों निवासी मृतक तरणी लायेक के परिवार से मिलने उनके आवास पहुंची. बता दे की चौका क्षेत्र के पालगम के समीप सड़क दुर्घटना में तरणी लायक की मौत हो गई थी साथ ही नीमडीह प्रखंड के चालीयामा टोला काठालडीह में दशरथ सिंह के दो बेटी का सर्पदंश से मौत हो गई थी. दोनों पीड़ित परिवार से विधायक सविता महतो घर जाकर मिले और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी. विधायक ने दोनों परिवार के परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया एवं जल्द ही सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया. मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, 20 सूत्री अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह सरदार, अमित सिन्हा, दीपक, सरत सिंह, बसंत सिंह, हीरा दास आदि परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *