• Tue. Mar 3rd, 2026

पहाड़ी के ग्रामीण अकेले नहीं है उनके साथ मैं हूं , आउटसोर्सिंग प्रबंधन एवं मैनेजमेंट गलत रास्ता में ना जाए : रणविजय

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 11, 2023

 

*सिजुआ :* तेतुलमारी पहाड़ी के ग्रामीणों एवं रैयतों के आग्रह पर आज एरिया 5 उपस्थित हुए कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया एवं ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से श्री सिंह को अवगत कराया और जल्द से जल्द रैयत एवं ग्रामीणों को सुरक्षित जगह पर विस्थापित करने का आग्रह किया।श्री सिंह ने मौके पर एरिया 5 के महाप्रबंधक अनूप कुमार रॉय से तेतुलमारी असंगठित मजदूर के अध्यक्ष मनोज मल्लाह एवं छोटू सिंह के अध्यक्षता में वार्ता हुई।जिसमे श्री सिंह ने वार्ता में कहा कि अगर प्रबंधक एवं आउटसोर्सिंग प्रबंधक ग्रामीणों को नजर अंदाज करेगी तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा और कंपनी को यहां से भागना होगा अन्यथा कंपनी होश में आ जाए।

मौके पर रमेश सिंह,आज़ाद मुखिया,सुदर्शन चौहान,पवन प्रसाद,बृज बिहारी सिंह,उपेन्द्र प्रजापति,शंकर नोनिया एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *