
लोयाबाद :- कांग्रेस इंटक धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटु कुमार यादव ने धनबाद एसएसपी को आवेदन देकर लिखा कि दिनांक 08/07/2023 को मै और इंटक के जिला महासचिव मंजू पासवान के साथ जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतुलमुड़ी बस्ती में चल रहे अवैध कोयला डिपो को बंद करवाने को लेकर आवेदन देने गया था। उसी दिन लगभग संध्या 07:00 बजे कांग्रेस इंटक के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान के साथ अपने घर के समीप सेंन्द्रा में प्रस्तावित श्रमिक सहयोग समिति लिमिटेड के कार्यालय में बैठा हुआ था तथा रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया को लेकर चर्चा हो रही थी। तभी लगभग 08:00 बजे संध्या को कार्यालय के बाहर कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी जब मैं देखने के लिए कार्यलय के दरवाजे के पास से देखा तो लगभग 15 से 20 मीटर की दूरी पर 20 से 25 लोग चेहरे पर रुमाल और गमछा बांधे हुए थे मुझे देखते ही गाली देते हुए इसको मार इसको मार कहते हुए हमारी ओर दौड़ने लगें। अपनी ओर दौड़ते देख मैं उनसे बचने के लिए दौड़ कर भागने लगा और भाग कर अपनी जान बचाई। उन लोगों ने काफी दूर तक हमारा पीछा किया पर वह हमें पकड़ नहीं पाएं। सुबह मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि कांग्रेस इंटक प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान जी के उपर जान लेवा हमला तथा मार पीट हुआ है। बिरेंद्र पासवान के साथ सेंद्रा में कार्यालय के पास मार पीट होने के बाद लोयाबाद थाना में आवेदन दिए तथा ईलाज के लिए जैसे ही लोयाबाद थाना के बाहर कुछ दूर ही पहुंचे अनके उपर दोबारा हमला कर मार पीट हुआ। इस प्रकार की परिस्थिति को देखते हुए मुझे मेरे घर पर रहना सुरक्षित नहीं लग रहा इसलिए मैने अपने घर पर रहना छोड़ दिया है। उक्त घटना से मै और मेरा पूरा दहशत और भय के साए में जी रहे हैं। उपद्रवियों ने प्रस्तावित श्रमिक सहयोग समिति लिमिटेड के कार्यालय में तोड़ फोड़ कर रखी फाइल को अपने साथ ले गए एवं वहां रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया। स्थिति ऐसी है कि मैं अपने आवास पर नहीं रह सकता क्योंकि कभी भी हमारे उपर या हमारे परिवार के ऊपर हमला हो सकता है। क्योंकि अभी तक बिरेंद्र पासवान के ऊपर जिन लोगों ने जान लेवा हमला किया है उनकी गिरफ्तारी अभी तक नही हुआ है। पिंटू कुमार यादव ने लिखा कि यदि मेरे या मेरे परिवार के साथ एवं कांग्रेस इंटक के पदाधिकारियों के साथ भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटती है तो इसकी जवाबदेही क्षेत्रीय प्रशासन की होगी। उन्होंने धनबाद एसएसपी से निवेदन पूर्वक मांग करते हुए लिखा कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल चरम पर है जब कांग्रेस इंटक के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता पर थाने में आवेदन देकर क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज कराने जा रहे थे तब थाने के बाउंड्री के समीप उनके उपर दोबारा जानलेवा हमला कर सकते हैं तब वह लोग कुछ भी कर सकते हैं। इस लिए इस मामले पर संज्ञान लेते हुए हमें सुरक्षा उपलब्ध कराने की कृपा करें एवं दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा प्रदान करें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
