• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता. पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक मालवाहक ऑटो से करीब 800 केजी पोस्तो किया जप्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 8, 2023

 

सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुड़ी सिल्ली से एक मालवाहक ऑटो से करीब 800 केजी पोस्तो जप्त किया है.

बता दे कि सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों पर एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता उस उक्त हाथ लगी जब ओपी पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुड़ी सिल्ली के समीप जमशेदपुर की ओर जा रहे नीले रंग के मालवाहक ऑटो संख्या JH05AD – 1322 को रोका गया. जिसके बाद वाहन चालक
गाड़ी का कागजात देने में असमर्थ जताया एवं वाहन के अंदर पोस्तो भरा पड़ा था.

जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वही ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बतया की ऑटो जमशेदपुर का है इस मामले में निलेश कुमार सिंह चालक और संतोष कुमार सिंह ऑटो मालिक दोनों चतरा झारखंड के रहने वाला बताया जा रहा है. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *