• Mon. Sep 22nd, 2025

मोदी के कार्यकाल में देश का बढ़ा है मान-सम्मान :- लक्ष्मण सिंह

ByAdmin Office

Jul 30, 2023

 

गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के प्रावि बढ़ई टोला में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना उक्त कार्यक्रम के उपरांत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी बूथों के लिए कार्यकर्ताओं की एक टोली का निर्माण किया जाएगा। जो डोर टू डोर जाकर केंद्र सरकार उपलब्धि को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पिहरा पुलिस पिकेट एवं कब्रिस्तान के पास एक समुदाय के द्वारा हो रहे पथ निर्माण में बाधा डालने की शिकायत की। मामले को श्री सिंह ने सीओ व एसडीएम से बात कर के मामले का हल निकालने का आग्रह किया। उन्होंने लोगो से कहा कि मामले में सभी शांति बनाए रखें। इस दिशा में प्रशासनिक अधिकारी सही निर्णय लेंगे।
मौके पर विचार व्यक्त करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में देश के सभी लोगो को सम्मान मिला है। वहीं पूरे विश्व मे देश का मान सम्मान भी बढ़ा है। केंद्र सरकार ने बगैर भेदभाव के हर लोगो के विकास के लिए योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ सबों को मिला है। आज देश पूर्णस्वलबन के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। देश की सिमा सुरक्षित है। कश्मीर से 370 धारा हटाया गया है। वहीं राम मंदिर का निर्माण भी अंतिम चरण में है। भाजपा जिन संकल्पो के साथ सत्ता में आई थी। उससे बढ़चढ़कर काम किया। आने वाले समय मे पुनः भारी बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल संयोजक आनन्दी प्रसाद यादव ने की जबकि मौके पर राजकुमार सिंह, बालकिशुन साव, विजय सिंह, अश्वनी यादव, अरविंद गुप्ता, गौतम भगत, सुधीर मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, देवानंद साव, योगेंद्र प्रसाद, सूदन भगत, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, मृतुन्जय पण्डित, सागर साव समेत कई उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *