• Fri. Feb 27th, 2026

यमुना के बाद हिंडन नदी उफान पर, नोएडा में सैकड़ों गाड़ियां डूबीं, निचले इलाके कराए जा रहे खाली

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 26, 2023

 

नोएडा। यमुना के बाद अब हिंडन नदी का रौद्र रूप सामने आया है। दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, हजारों लोगों को जिला प्रशासन ने रेस्क्यू कर राहत केंद्रों में शिफ्ट किया। मंगलवार को हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण नोएडा इको-टेक में कई गाड़ियां डूब गई।

डीसीपी (सेंट्रल) नोएडा, अनिल यादव ने कहा कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। हम लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे हैं। यहां ओला कंपनी का डंपयार्ड है। जहां पुरानी और खराब गाड़ियों को रखा जाता है। पुलिस प्रशासन ने इनको दो बार वाहनों को हटाने का नोटिस दिया था। आसपास के गांवों को भी खाली कराया गया है।

पानी में समाईं सैकड़ों गाड़ियां

नोएडा और गाजियाबाद के हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से कई गांव में पानी बढ़ता जा रहा है। बता दें हिंडन बैराज से पानी छोड़ने के बाद नोएडा में बाढ़ आ गई। जिस वजह से लोगों को घर खाली करना पड़ा। बाढ़ से ग्रेट नोएडा के छह गांव प्रभावित हुए हैं। साथ ही हिंडन के पुश्ता पर बने कॉलोनियां भी बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। जिला प्रशासन ने दो हजार मकानों को खाली करने के आदेश दिए हैं।

जलस्तर बढ़ने से मुसीबत बढ़ी

हिंडन बैराज से 22,987 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिस वजह से हैबतपुर, चोटपुर, बहलोलपुर, छिजारसी और चकशाहबेरी प्रभावित हुए है। जिला प्रशासन और पुलिस लोगों को इलाका खाली करने के अपील कर रहे हैं। कहा जा रहा कि आने वाले दिनों में हिंडन में पानी बढ़ सकता है। जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

लोगों को सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया

डीएम मनीष कुमार ने कहा कि हिंडन नदी का जलस्तर पिछले तीन दिनों से बढ़ा हुआ है। तटवर्ती जगहों से लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। गाड़ियों के डूबने का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह डूब क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक निजी कैब कंपनी की यार्ड में खराब वाहन खड़े थे। अब तक जनहानि नहीं हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *