• Thu. Mar 5th, 2026

वादे के मुताबिक मुखिया ने शिवलीबाड़ी के रहमत नगर में खादान के पानी की आपूर्ति करवाई शुरू, सहयोग की अपील

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 25, 2023

 

कुमारधुबी।शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत की मुखिया मलका मेहर निगार ने अपने वादे के मुताबिक रहमत नगर में खादान के पानी की आपूर्ति शुरू करवा दी है। जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी है। इस संबंध में मुखिया ने कहा कि खादान की पानी के चलते कुछ दिन पुर्व किसी के बहकावे में आकर महिलाएं मेरे घर पर चली आई थी।इसमें उनकी कोई गलती नही है। वे तो किसी के इशारे पर यह काम की थी। मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगी कि मुखिया हर वक्त आपकी भलाई और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहती है। खादान से पानी आपूर्ति में शिकायत मिलती रहती है। कभी तार की चोरी, कभी मोटर तो कभी ड्रम। इस संबंध में मैं सभी से यही कहूंगी की इसमें सभी को परेशानी होती है। इस पर सभी को नजर रखने की जरूरत है। सभी के सहयोग से ही इस तरह की हरकत से छुटकारा मिल सकता है। वही रहमत नगरवासियों का कहना है कि अभी पानी की ठीक से आपूर्ति हो ही है। मुखिया ने अपने वादे के मुताबिक कार्य संपन्न की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *