• Tue. Jan 13th, 2026

चीन में बढ़ रहा है बिन ब्याही मां बनने का प्रचलन,यहां 1 करोड़ 92 लाख लड़किया बन गयी बिन ब्याही मां

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

 

भारतीय समाज या दुनिया के किसी भी समाज में लड़के या लड़की के लिए शादी एक सबसे अहम रिश्ता और पल होता है। लेकिन वर्तमान समय में लड़कियां शादी से भाग रही है या ये कहे की लड़किया शादी करना ही नहीं चाहती हैं, जिसकी वजह से बिन ब्याही मां बनने का चलन बढ़ता जा रहा है। इस चलन में दुनिया में चीन भी शामिल है, जहा महिलाएं शादी करना पसंद नहीं करती।

एक मीडिया रिपोर्ट के की माने तो, चीन में लगभग एक करोड़ 92 लाख लड़किया सिंगल मदर अर्थात बिन ब्याही मां हैं। चीन में बिन ब्याही मां का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। चीन की एक लड़की बिन ब्याही मां बनना चाहती थी, लेकिन चीन के कानूनों की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकती थी।

इसलिए अमेरिका और रूस जाकर आईवीएफ की मदद से बेटियों को जन्म दी।
ये लड़की ऐसी अकेली लड़की या महिला नहीं हैं, चीन में बिन ब्याही मां बनने का चलन का कफी तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं अब परिवार नियोजन से जुड़ों फैसलों पर अधिक नियंत्रण और मानदंडों को दोबारा परिभाषित करने पर जोर दे रही हैं।

चीन में परंपरागत पारिवारिक तरीको को आदर्श माना जाता है। जिसकी वजह से लोग नए चलन को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन घटती जनसंख्या की वजह से चीन का कमजोर होना भी लाजिमी हैl

चीन में घटती जनसंख्या की वजह से इस मामले को लेकर राज्य अब सख्त रूख के बजाए नरम रुख अपना रहे हैं। चीन में बिन ब्याही मां बनने पर चीन के कई राज्यों और प्रांतों में सजा का दी जाती थी। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता था।

लेकिन चीन के चार प्रातों ने बीते साल बिन ब्याही मां से पैदा होने वाले बच्चों को निबंधन करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद अब बाकी राज्य भी इस तरह के निबंधन पर विचार कर रहे हैं। चीन में बिना शादी के मां बनने के पीछे की मुख्य वजह सुयोग्य जीवनसाथी न मिलना है। और अब लड़किया या महिलाएं जिम्मेदारियों से दूर भागना चाहतीं है या जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *