
चौपरण

मोदी सरकार में गृह मंत्री आदरणीय अमीत शाह के साहसिक निर्णय से पूरे बरही विधानसभा सहित झारखण्ड के लाखों निवेशकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उक्त बातें बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार ने श्री शाह द्वारा ‘सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल’ की शुरुआत होने के बाद कही। पूर्व विधायक ने कहा कि निवेशकों में उम्मीद टूट चुका था कि अब हमारा राशि वापस नही होगा लेकिन मोदी सरकार निवेशकों का उम्मीद बनकर आये और जल्द मेहनत का राशि वापसी का रास्ता साफ हो गया। पूर्व विधायक ने जानकारी देते हुए बतलाया इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा करोड़ों लोगों की मेहनत की कमाई को लगभग 45 दिनों में वापस करना है। पूर्व विधायक ने निवेशकों से कहा कि आप अपना मोबाइल नम्बर के साथ आधार नम्बर लिंक करवा लें। बैंक खाता को आधार से जोड़ ले जिसमे राशि रिफण्ड किया जाएगा। बताया कि पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए साझा सेवा केंद्र जमाकर्ताओं की मदद करेंगे।ऐतिहासिक क्षण बताते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि यह पहली बार है जब जमाकर्ताओं को ऐसे मामले में उनके रुपये वापस मिल रहे हैं, जहां कई सरकारी एजेंसियां शामिल हैं और प्रत्येक ने संपत्ति जब्त की है। पूर्व विधायक ने बताह की पूरे देश मे 10 करोड़ निवेशकों का नौ महीने के भीतर राशि लौटाया जाएगा। पूर्व विधायक ने मोदी सरकार व अमीत शाह को जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर गंभीरता दिखाने के लिए बरही की जनता की ओर से बधाई दिया। कहा कि मोदी सरकार का हरेक निर्णय जंकल्याकारी व जनहित में होता है। कहा आने वाले चुनाव में मोदी जी का फिर से सरकार बनना तय है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
