• Thu. Feb 26th, 2026

CBI ने ईपीएफओ अधिकारी, जेट एयरवेज के 13 पूर्व कर्मचारियों पर दर्ज किया मामला

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 14, 2023

 

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मुंबई स्थित एक अधिकारी और बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है अधिकारियों ने यह जानकारी दी इन कर्मचारियों ने अपने भविष्य निधि दावों को निपटाने के लिए उक्त अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत दी थी.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सतर्कता इकाई की ओर से की गई जांच से कांदिवली (ई) में इसके क्षेत्रीय कार्यालय के लेखा अनुभाग में तैनात वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक मच्छिन्द्र जगन्नाथ बामने की कथित धोखाधड़ी वाली गतिविधियों का पता चला था, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था.
जांच में यह बात सामने आई कि बामने ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के दावों को निपटाने के बदले उनसे ऑनलाइन बैंकिंग के विभिन्न तरीकों के जरिये अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों में अवैध राशि प्राप्त की.

आरोप है कि परिचालन बंद करने वाली जेट एयरवेज के 13 कर्मचारियों ने उनके और उनकी पत्नी के खातों में 1.77 लाख रुपये जमा कराए थे.अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बामने, उनकी पत्नी और जेट एयरवेज के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *