
अंकित केशरी (avn)

झरिया।सिह मेंशन परिवार आउटसोर्सिंग खोलने में विश्वास नहीं रखता है बल्कि जनता का विकास करने में विश्वास रखता है इसलिए सत्ता में नहीं रहते हुए भी हमेशा जनता के जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहा है और उनका सुख दुख बांटने का काम किया है कोरोना कल में भी हमने आम जनता की सेवा तन मन धन से की है उक्त बातें जयरामपुर सीआईएस एफ बैरेक के समीप भाजपा के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मंगलवार को कहीं, इसके पूर्व गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ मेवालाल और प्रतिमा देवी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया ।इस दौरान दूसरे दल छोड़कर दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा उन सबो को माला पहनाकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने स्वागत किया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहीं की झारखंड में अभी जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है यह सरकार आम लोगों का रोजी-रोटी छीनने का काम कर रही है विकास के बदले में विनाश कर रही है जिसका उदाहरण है कि पूरे झरिया क्षेत्र में बिजली, पानीऔर प्रदूषण से लोग त्रस्त हैं आए दिन धनबाद जिला में हत्याएं हो रही है प्रशासन चुप बैठी हुई है झरिया में पिछले 4 सालों में एक भी विकास का काम नहीं हुआ है आज झरिया में घर घर नल जल योजना के लिए पाइप बिछाया जा रहा है वह मोदी सरकार की देन है। जो भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह झरिया की जनता के लिए 312 करोड़ की लागत से लाई थी। लेकिन आज दूसरे दल के जनप्रतिनिधि इसे अपना श्रेय मान रहे हैं इसलिए ऐसे जनप्रतिनिधि से सावधान रहें। आज लोदना जयरामपुर की जनता पानी बिजली प्रदूषण से त्रस्त है इसलिए ऐसे छलावे करने वाले जनप्रतिनिधि से बचें रागिनी सिंह ने कहा कि प्रशासन अपनी मर्यादा में रहे सत्ताधारी दल के चक्कर में ना पड़े नियम और कानून के दायरे में रहकर काम करें नहीं तो भाजपा की सरकार जब आएगी तो उनको सबक सिखाने का काम करेगी उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को आश्वस्त करती हूं कि आप लोग का विस्थापन कोई भी जबरन नहीं करेगा और झरिया विधानसभा की जनता का विस्थापन झरिया क्षेत्र में ही होगी आउटसोर्सिंग प्रबंधन होश में रहे मर्यादा के अंदर रह कर काम करें बेवजह जनता को परेशान करने का काम ना करें नहीं तो जनता जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी। भाजपा मिलन समारोह के दौरान मेवा लाल रजक बबलू रजक प्रतिमा देवी आशा देवी पिंकी देवी लवली देवी बलकेश्वर सिंह छोटू सिंह रविशंकर सिंह संजय यादव रोहित विद गंगा माली सिकंदर राम छोटन साव रामाधार सिंह रविकांत पासवान बैजनाथ गोपाल चौधरी उमेश सिंह टुन्ना सिंह आदि शामिल थ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
