
नईदिल्ली : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में है। सर्वोच्च अदालत केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 2 अगस्त तय की है। इसी मामले में केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में शांति है और यहां विकास हुआ है।

मंगलवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि 2 अगस्त से सुनवाई शुरू होगी। सोमवार और शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के बाकी दिन सुनवाई होगी। कोर्ट ने 27 जुलाई तक सभी दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया है।

5 जजो की संविधान पीठ करेगी सुनवाी
इस मामले में 5 जजों की संविधान पीठ सुनवाई करेगी, जिनमें भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल हैं।
अदालत इस बात पर सुनवाई कर सकती है कि क्या संसद जम्मू-कश्मीर के लोगों की सहमति के बिना अनुच्छेद 370 को खत्म कर सकती थी? साथ ही यह भी कि क्या जम्मू-कश्मीर का दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन संवैधानिक था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हलफनामे में कहा है कि जम्मू-कश्मीर पिछले तीन दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा था। इस पर अंकुश लगाने के लिए धारा 370 को हटाना ही एकमात्र रास्ता था।
हलफनामे में कहा गया है कि आज घाटी में स्कूल, कॉलेज, उद्योग सहित सभी आवश्यक संस्थान सामान्य रूप से चल रहे हैं। औद्योगिक विकास हो रहा है और जो लोग डर में रहते थे वे शांति से रह रहे हैं।
मामले की आखिरी बार सुनवाई मार्च 2020 में पांच जजों की एक अलग बेंच ने की थी। उस सुनवाई में, बेंच ने मामले को सात जजों की बड़ी बेंच के पास भेजने से इनकार कर दिया था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
