
अंकित केशरी (avn)

झरिया। झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव यादव के तत्वाधान में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 44,36 बालू गद्दा, खटाल पट्टी कुष्ठ कॉलोनी फतेहपुर स्टेशन रोड में विगत 3.7.2023 को लोगों की पानी बिजली सफाई से संबंधित समस्याओं को लेकर बैठक हुई थी जिसमें मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं झरिया प्रभारी सतपाल सिंह ब्रोका उपस्थित थे हजारों की संख्या में वहां के लोगों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए बताया की कई वर्षों से यहां पर पानी के लिए यहां की जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है कोई सुनने वाला नहीं है सांसद तो आज तक हम लोगों ने देखा ही नहीं ना ही उनके किसी प्रतिनिधि ने इस क्षेत्र में हमारी समस्याओं के लिए दौरा ही किया है हम लोगों को पूरी आशा है आप हमारी समस्याओं का निराकरण अवश्य करेंगे उक्त बैठक में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आश्वस्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष से वार्ता की जिसके तहत यहां की मुख्य जल की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जलापूर्ति झामाडा एसडीओ ने आज इन क्षेत्र का स्थलीय अवलोकन किया और आश्वस्त किया कि जल्द ही इनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया प्रभारी सतपाल सिंह ब्रोका, जितेंद्र मोदक भगत सिंह पप्पू सिंह अशोक लाल बर्नवाल कुंदन मोदक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी अरविंद सैनी संजीव सिंह ओंकार वर्णवाल सुधीर राम अशोक वर्मा बबलू भाई संजय कुमार शंकर हरी जितेंद्र पासवान पवन सिंह मिनी साहब अजय बरनवाल विजय बरनवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
