
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीवी एरिया अंतर्गत केंदुआडीह कोलियरी के खैरा में विगत 25 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन का किया घेराव और विद्युत आपूर्ति की मांग कर रहे थे। लोगों ने बताया कि विगत 25 दिनों से यहां विद्युत आपूर्ति ठप है और इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है इसके अलावे छात्र छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है प्रबंधन को बार-बार विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाने के लिए अवगत किया जा रहा है परंतु उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है जिससे बाध्य होकर आज हम लोगों को प्रबंधन का घेराव करना पड़ा यदि इससे भी समस्या का समाधान नहीं हुई तो आगामी दिनों में केंदुआडीह कोलियरी का आउटसोर्सिंग कोयला उत्पादन ठप कर दी जाएगी जिसकी सारी जवाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन की होगी इस संबंध में स्थिति बिगड़ता देख प्रबंधन ने केंदुआडीह पुलिस का सहारा लिया सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची एवं लोगों के जनसैलाब को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा लोगों के समक्ष प्रबंधन से वार्ता की जिसमें प्रबंधन की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि ट्रांसफार्मर बन कर कार्यालय में आ गया है किंतु कुछ तकनीकी खराबी के कारण आज विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकती है एवं ट्रांसफार्मर में तेल डाल कर गर्म किया जा रहा है और मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है जिसे अविलंब ठीक कर लोगों को रोशनी के लिए कल शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लोगों को प्रबंधन की ओर से यह आश्वासन मिलने के बाद सभी लोग घेराव समाप्त कर कार्यालय से प्रस्थान किए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
