• Thu. Feb 26th, 2026

विपक्ष की बैठक से पहले लालू के पैर छूकर ममता ने लिया आशीर्वाद, राबड़ी के लिए लाईं साड़ी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 23, 2023

*पटना :* पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने आरजेडी के वरिष्‍ठ नेता के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया.

उन्‍होंने लालू को शॉल पहनाई. साथ ही उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी को साड़ी भेंट की. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए दोनों की यह मुलाकात काफी अहम हैं.

तमाम विपक्षी नेता एकजुट होकर केंद्र की सत्‍ता में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं.
ममता बनर्जी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दल एक परिवार की तरह हैं.

‘बिहार की मिठाई को मैं बहुत पसंद करती हूं. लालू जी की हम बहुत इज्‍जत करते हैं. लालू जी के साथ, राबड़ी के साथ, तेजस्‍वी के साथ मिलकर में बहुत खुश हुई. लालू जी बहुत सीनियर लीडर हैं. उनको बहुत दिन जेल में भेज दिया, वो अस्‍पताल में थे. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.’


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *