• Thu. Feb 26th, 2026

प्रखण्ड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 23, 2023

 

चौपारण: स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखण्ड ने निर्देशानुसार प्रखण्ड सभागार में स्कूल रुआर 2023 कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, जीप सदस्या आरती कौशल, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, बीससूत्री उपाध्यक्ष विकास यादव, सदस्य बिरेन्द्र राणा, बीईईओ राकेश सिंह, उमाकान्त यादव सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा ने किया। कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए बीईईओ राकेश सिंह ने बताया कि “रुआर” कार्यक्रम के तहत विद्यालय छोड़ चुके बच्चे को पुनः विद्यालय में वापसी करवाना है। इस कार्यक्रम में हमे विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफल बनाना है । आकंड़ा पेश करते हुए बीईईओ ने बताया कि चौपारण प्रखण्ड में 6 से 14 आयु वर्ग के 3 व 14 से 18 आयुवर्ग के 34 बच्चे है जो बच्चे विद्यालय छोड़ चुके है उन्हें स्कूल में वापसी करवाना है। सीआरपी शैलेन्द्र पांडेय ने कहा कि बच्चों में उत्सकुता बढ़ाये ताकि ओ स्कूल से जुड़े रहे।

शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तबही बच्चो का भविष्य बन पाए। कार्यक्रम की अगुवाई बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने किया। बैठक में मुखिया मंटू सिंह, रेखा देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी, अर्चना हेंब्रम, ब्रह्मदेव भुइयाँ, मुखिया प्रतिनिधि महेश भुईयाँ, समिति सदस्य युगल ठाकुर, कैलाश भुईयाँ, कुमारी खुबशु गुप्ता, सीआरपी शैलेन्द्र पांडेय, प्रभाकर अम्बुधि, प्रान्तोष सिंह, विश्वनाथ साव,
शिक्षक डॉ प्रदीप साहू, बंसत दास, अमीत सिंह, उमेश सिंह, सरयू राणा, राजेश कुमार, शशिकांत शर्मा, सुबोध सिंह, राजू ठाकुर, हरेंद्र विश्वकर्मा, मुन्नी यादव, सरोज कुमारी, सरस्वती देवी, मनोज यादव, ललन प्रजापति, खुर्शीद अंसारी, संजय यादव, बिनोद किस्कू, केदार सिंह, प्रदीप सिंह, कमलेश कुमार कमल, मो कैसर आलम, किशोर कुमार, सुरेन्द्र कुमार दास, सुबोध सिंह, जग्गू यादव, शैलेन्द्र सिंह, संजय कुमार, दयानंद राणा, कैलाश साव, संजय सिन्हा, राकेश कुमार, बबलू कुमार, रविन्द्र कुमार, उपेंद्र यादव, अनुज वैध, रामदेव कुमार, विजय दास, रंजीत राम, दयानन्द यादव, सुकुल गंझू, मो शकील अंसारी आदि उपस्थित रहे।

शिक्षा के प्रति बच्चो में जागरूकता फैलाएं : प्रमुख

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रमुख पूर्णिमा देवी ने कहा कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों को स्कूल वापसी कराने के अभियान चलाए व शिक्षा के प्रति बच्चो में जागरूकता फैलाएं। कहा शिक्षक बच्चो में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ाये। सरकार जितनी सुविधा बच्चो के लिए देती है उसका उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य करे सभी शिक्षक।

शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए आत्मचिंतन करे शिक्षक : बीडीओ

बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने कहा कि मैं भी कभी शिक्षक हुवा करता था और मैंने भी विषम परिस्थिति में बेहतर शिक्षा देने का कार्य किया था। शिक्षकों से कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षक खुद में आत्मचिंतन करे। आप निजी विद्यालयों से तुलना नही करे बेहतर शिक्षा व माहौल उत्पन्न करें ताकि बच्चे प्रतिदिन स्कूल आये। बच्चो को शिक्षा के महत्व को बताएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *