• Thu. Feb 26th, 2026

बलियापुर में जेबीकेएसएस राज्य स्तरीय अधिवेशन जेबीकेएसएस सभी लोकसभा विधानसभा सीटों में लड़ेंगे चुनाव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 18, 2023

 

बलियापुर : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का एक दिवसीय महा अधिवेशन बलियापुर स्थित हवाई पट्टी मैदान में रविवार को संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में समिति के कार्यकर्ता जुटे।

मुख्य वक्ता झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेता जयराम महतो ने मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया। कहा कि झारखंड में अब तक जो भी सरकारें आई। झारखंड की जनता को दरकिनार कर सिर्फ सिर्फ लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गांव के अस्तित्व को मिटाने की साजिश चल रही है।

इसके लिए आम झारखंडी जनता को एकजुट होने का आह्वान किया। कहां की उद्योगों के नाम पर झारखंड की जनता की सैकड़ों एकड़ जमीन बेवजह अधिग्रहण कर लोगों को साजिश के तहत भूमिहीन बना दिया गया है। श्री महतो ने इस दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सीएम बनने के पूर्व नंदीग्राम एवं सिंगूर के आंदोलन का उदाहरण भी दिया।

कहा कि ममता बनर्जी माटी की लड़ाई छेड़ने के बाद ही सीएम की कुर्सी पर गई थी। मनमाने ढंग से अधिग्रहण की गई जमीन को कानूनी तौर पर वापस करने के लिए जनता को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि बीसीसीएल ईसीएल एवं कोल कंपनियों ने सबसे अधिक झारखंड को बर्बाद करने का काम किया है। जनता की हक अधिकार के लिए आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति को एमपी एमएलए बनाने की जरूरत बताया। समिति के नेता जयराम महतो ने बलियापुर एवं सिंदरी की भक्ति को विनोद बाबू की जन्मभूमि एवं एके राय ने की कर्मभूमि बताया।

उन्होंने इस दौरान सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो कि जल्द स्वस्थ होने की कामना भी किया। एफसीआई एवं हर्ल कंपनी की आलोचना की। महा अधिवेशन को संबोधित करने वाले अन्य सभी वक्ताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में अपने-अपने विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्रों में समिति को जिताने की अपील कर रहे थे। वक्ताओं में मोती लाल महतो, जिला परिषद प्रभात कुमार महतो, जगन्नाथ रजवार, राजेंद्र प्रसाद, नीलकंठ महतो, कमल महतो, दिनेश महतो, बेबी महतो, सृजन हेंब्रम, पूजा कुमारी, संजय महतो, शम्मी तिग्गा, नजीब उद्दीन अंसारी, रेवती महतो आदि थे प्रथम महाधिवेशन की सफलता के लिए मुख्य वक्ता श्री महतो ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक महतो ने इस दौरान झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति को एक राजनीतिक संगठन होने घोषणा की । साथ ही साथ समिति के नियमावली को पढ़ कर सुनाया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू एवं प्रवेश महतो कर रहे थे।
आज के इस प्रथम महा अधिवेशन में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में जयराम महतो का नाम की घोषणा की गई। इस दौरान समिति के नए केंद्रीय अध्यक्ष श्री महतो को कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर समिति के नए अध्यक्ष श्री महतो ने अपने इस नई राजनीतिक संगठन का लोगो (चिन्ह) लोकार्पण भी किया ।

महा अधिवेशन में पूर्वाहन 10:00 बजे से ही लोगों का आना हवाई पट्टी मैदान में शुरू हो गया था। 11:30 बजते बजते अपार भीड़ जुट गई। मैदान में सैकड़ों वाहनों से झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोगों की जुटान हुई। कार्यक्रम स्थल पर 3000 कुर्सियां लगी थी किंतु इससे कई गुना अधिक लोगों का जुटान होने से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। लोगों की भीड़ को देखते हुए पंडाल में लगी कुर्सियां हटाकर लोगों को इस चिलचिलाती धूप में जमीन पर बैठाने को मजबूर हुए। कार्यक्रम 5:30 बजे तक चलता रहा। पंडाल के बाहर पुलिसकर्मियों को भी चहल कदमी करते देखा गया ।चिलचिलाती धूप में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान एक युवक बेहोश होकर कार्यक्रम स्थल पर ही गिर पड़े स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी प्राथमिक उपचार किया वही कार्यक्रम स्थल पर कई लोगों के मोबाइल एवं पॉकेट मारी होने की भी सूचना आयोजन समिति को दी गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *