• Fri. Feb 27th, 2026

बिजली व्यवस्था बहाल करने को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023

चौपारण (हजारीबाग)

एक तरफ़ हम डिजिटल सेवा से जुड़ने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ झारखंड राज्य से विलुप्त हो रही आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के सैकडों लोग आज भी अंधेरे में जीवन जीने को विवश हैं, आज़ादी के साढ़े सात दशक बीत जाने के बाद भी चौपारण प्रखंड अंतर्गत चोरदाहा पंचायत स्थित सुदूरवर्ती ग्राम जमुनियातरी के बिरहोर परिवारों ने आज तक बिजली का बल्ब नहीं देखा,

यह गांव घनघोर जंगल एवम पहाड़ों से घिरा हुआ है,इस गांव में निवास करने वाली आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के सैकडों लोग आज भी कुछ महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं,
आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने जमुनियातरी में बिजली की समस्या की ओर प्रधानमंत्री कार्यालय का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए इस पर विशेष पहल करने का आग्रह किया है, सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की सुदूरवर्ती इस गांव में बिजली न होने की वजह से बरसात एवम अन्य दिनों में ग्रामीणों को जंगली जानवरों से खतरा बना रहता है,

 

शाम ढलते ही समूचा गांव अंधकार में डूब जाता है, बिजली के अभाव में बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर पाते, मोबाइल चार्जिंग के अभाव में उपयोग नहीं हो पाता, गांव के लोग बिजली न होने की वजह से काफी हताश और परेशान हैं, बिजली इस गांव तक आ गई तो लोग डिजिटल सेवा का भी लाभ उठा पाएंगे,


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *