• Fri. Feb 27th, 2026

स्वर्ण पदक विजेता विशाल का राष्ट्रीय टीम में चयन पर उदय प्रताप सिंह ने किया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 15, 2023

 

*डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता विशाल पंडित का राष्ट्रीय टीम में चयन*

रिपोर्ट :- अंकित केशरी

धनबाद: गुरुवार को उदय प्रताप सिंह के निवास स्थान में 38 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर 65 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ी विशाल कुमार पंडित को धनबाद सम्मान मेडल पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी स्वर्ण पदक जीतने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि विशाल पंडित शुरू से ही एक मेहनती खिलाड़ी है जिस प्रकार विशाल ने ताइक्वांडो की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच झारखंड के लिए पदक प्राप्त कर झारखंड और विशेषकर धनबाद का नाम रोशन किया है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने विशाल की परिश्रम और साधना को देखा है और मुझे पूरा विश्वास है की विशाल कुमार पंडित भारत के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे और पूरे विश्व में भारत का इस खेल में भी मान को बढ़ाएंगे।
इस मौके पर पंकज सिंह,केदार पंडित, हर्ष राज, कृष्णा,आकाश, विजय यादव, रविंदर समेत अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *