• Fri. Feb 27th, 2026

बाइक सवार दंपती हुए सड़क हादसे के शिकार, पति की मौके पर हुई मौत, पत्नी गंभीर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 14, 2023

 

*धनबाद :* सदर थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह एट लेन सड़क पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि इसमें महिला और बच्चे घायल हो गए.जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर है.

दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच में कराया जा रहा है. दंपती बेटे के इलाज के लिए गोविंदपुर जा रहे थे. इसी दौरान घटना घटी.

*कैसे हुई दुर्घटना :*

दंपती बेटे को लेकर डॉक्टर के पास जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिससे घटना घटी. जिससे पति की मौके पर ही जान चली गई. बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. पत्नी की हालत भी ठीक नहीं है. मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि विजय बाउरी के बेटे कन्हैया को पीलिया की बीमारी है. इसी की जांच और इलाज को लेकर उसे गोविंदपुर जा रहे थे.

गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटना के शिकर हो गए. जिससे परिवार को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी.
सड़क दुर्घटना से बचने के लिए जिले भर में कई अभियान चलाए गए हैं. लोगों से गाड़ी की रफ्तार धीमी रखने से लेकर हेलमेट लगाने के लिए भी बार-बार कहा जाता है. पुलिस बल और सामाजिक संस्थाएं भी लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते आए हैं. सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जाता है.

उसके बावजूद सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. उसके बाद भी सड़क दुर्घटना में मरने वाले की सख्या कम नहीं हो रही है. लोगों की एक छोटी सी गलती उन्हें और उनके परिवार को जीवनभर का दर्द दे जाती है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *