• Fri. Feb 27th, 2026

धनबाद विधानसभा की तैयारी को लेकर भजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक,विधायक राज सिन्हा भी थे उपस्थित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 14, 2023

धनबाद सदर मंडल के प्रियांशी होटल में धनबाद विधानसभा के भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।जिसमें लगभग 200 कार्यकर्ता भाग लिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद जिला के विधायक राज सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान जी ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी, महामंत्री नितिन भट्ट, उपाध्यक्ष संजय झा एवं मानस प्रसून वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में अजय त्रिवेदी, हरि प्रकाश लाट्ठा, रमेश राही जी, संजीव अग्रवाल, रीता प्रसाद के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पार्षद कुमार अंकेश राज उर्फ पप्पू साह एवं सुरेश पांडे और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी भाजपा द्वारा घोषित कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष बल दिया तथा 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव को धनबाद सीट हम पिछले से ज्यादा मतों से कैसे जीत दर्ज करें और इसमें कार्यकर्ताओं के भी राय विचार लिया गया कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय झा जी ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *