
मेष दैनिक राशिफल

आज के दिन किसी भी प्रकार से कोई पारिवारिक या सामाजिक वाद-विवाद में न फसें। परिवार में मतभेद खत्म करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा सौदा या लेन-देन करने से बचें।

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आपको कार्य क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में नये संबंध बनेगे। अपनो से सहयोग मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहे।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते है। स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा, यात्रा आदि में सावधानी बरतें, व्यापार में आज कोई नया काम शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें। परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।
कर्क दैनिक राशिफल
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। काम के क्षेत्र में किसी के साथ बड़ा लेन-देन आज व करे। किसी पुराने विवाद के चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी।
कन्या दैनिक राशिफल
आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं लेकिन साझेदारी सोच-विचार कर ही करें। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी निर्णय ले सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहे, वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। व्यवसाय में आपका रूका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप वाहन आदि संभालकर चलाये। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी परिचित का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद उत्पन्न होंगे। व्यापार में मंदी देखने को मिलेगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। आज कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है।
धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मकर दैनिक राशिफल
आज आप परिवार के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है। जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, किसी नए काम में पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। व्यवसाय में नये अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं। परिवार में शादी या मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी यात्रा आदि पर जा सकते है। मान-सम्मान बढ़ेगा साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
मीन दैनिक राशिफल
आज वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। किसी कार्य विशेष के कारण संबंधियों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश या नई साझेदारी सोच समझकर ही करें। कर्मचारी वर्ग के अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
