
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)3 जून, शनिवार कि सुबह सिंदरी के (NSS) राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक आशीष कुमार सिंह ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्विटर के माध्यम से सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में आवश्यकतानुसार जनरल बोगी की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। शादी ब्याह/लगन का महिना चल रहा है जिसके कारण रेल मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, परंतु रेलवे ने इसको लेकर कोई भी व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की और ना ही भीड़ को देखते हुए जनरल बोगी की संख्या बढ़ाई है। पश्चिम बंगाल के सियालदाह से खुलकर पंजाब के अमृतसर तक जाने वाली जलियांवाला बाग अमृतसर एक्सप्रेस/गाड़ी संख्या:- १२३७९ में बीते शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए सामान्य श्रेणी का टिकट लेकर आशीष सिंह धनबाद से चढें थे, परंतु जनरल डब्बे का नजारा बिल्कुल ऐसा था जैसे मालवाहक-पिकअप गाड़ियों में भेड़ बकरियों ,पशुओं को ठूस कर ले जाया जाता है। भीड़ इतनी थी की लोगों को लैट्रिंग और बाथरूम के भितर बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। बड़े बुजुर्गों, महिलाओं एवं छोटे बच्चों को बोगी के फर्श पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। आशीष को जब तड़के सुबह 03:30 बजे सौच लगी तो वह ऊपर की सीट से उतर कर जैसे तैसे शौचालय के द्वार तक पहुंचे ,परंतु वहां पहुंच कर देखा तो लोग शौचालय के भीतर घुसकर बेसिन पर शौचालय के पास बैठकर सफर कर रहे थे। मौके पर आशीष ने ट्रेन में कष्टदायक स्थिति में सफर कर रहे लोगों का वीडियो बनाया और रेल मंत्री को ट्वीट करते हुए जनरल बोगी की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। रेल मंत्री को ट्विट के 1 घंटे बाद ‘रेलवे सेवा’ टि्वटर हैंडल द्वारा आशीष को शिकायत रिफरेंस नंबर 2023060301899 से दर्ज करने की सूचना दी गई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
