

*रांची में हाईकोर्ट भवन उद्घाटन और ट्रिपल आईटी का दीक्षांत समारोह*
*झारखंड दौरे पर रांची आएंगी*
*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल*
रांचीः झारखंड में यह दूसरी बार हैं, जब राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी का दौरा करेंगी. झारखंड आने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 24 मई को सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को मंदिर जाएंगी. मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन के बाद उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी. बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आगमन के ही दिन झारखंड के नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन करेंगी. उसके बाद 25 मई को नामकुम में निर्मित ट्रिपल आईटी के कन्वोकेशन में भी शामिल होंगी.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 3 जिले अलर्ट पर
इधर, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, खूंटी और रांची यानी तीनों जिले के प्रशासन तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट भी पूरी तरह तैयार हैं. राष्ट्रपति अपने विशेष विमान से सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उतरेगी फिर वहां से 24 मई को ही रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन भी तैयारी में लग गया है.

खूंटी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति
बता दें, 25 मई को राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर द्वारा खूंटी पहुंचेंगी जहां वे खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के पिछले दौरे में यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था. हालांकि इस बार राष्ट्रपति मुर्मू के उलीहातू बिरसा जन्मस्थली जाने का कार्यक्रम भी फिलहाल तय नहीं है.
झारखंड गवर्नर के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 साल झारखंड प्रदेश में गुजार चुकी हैं और झारखंड से उन्हें बेपनाह स्नेह है, वहीं, राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद वे दूसरी बार द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दौरे पर आ रही हैं और इस बार यह दौरा तीन दिवसीय है इस दौरान वह राजभवन में ही विश्राम करेंगे जहां उन्होंने 6 साल गवर्नर के रूप में गुजारा है, 26 कि सुबह राष्ट्रपति दिल्ली प्रस्थान करेंगी.
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com