
*रांची :* आज मंगलवार सीएम हेमंत सोरेन राज्य के 80 उत्कृष्ट स्कूलों (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) का 1:00 बजे उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय धुर्वा में होगा. शुभारंभ के साथ स्कूल ऑफ एक्सिलेंस में पढ़ाई की भी शुरूआत होगी. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जून से इन स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इसको लेकर सभी जिलों के स्कूलों में पहले ही एडमिशन का विज्ञापन भी जारी किया गया हैं . 24 जिलों में 80 उत्कृष्ट स्कूल जिसमें कई स्कूल गर्ल्स के लिए भी होंगे.
शिक्षा निदेशक श्रीमती फांसी के अनुसार, मुख्यमंत्री का सपना गरीब घर का बच्चा भी निजी विद्यालय में पढ़ाई कर सकेगा. शिक्षा सचिव के रवि कुमार के मुताबिक, मई महीने में 4000 एक्सीलेंट शिक्षकों बहाली की जाएगी.
*सुविधायुक्त होंगे ये उत्कृष्ट विद्यालय*
बता दें उत्कृष्ट स्कूल में निजी विद्यालयों से बढ़कर तकनीकी और लैबोरेट्री लाइब्रेरी स्मार्ट बोर्ड की सुविधा भी कि जाएगी. यह उत्कृष्ट विद्यालय बेहतर प्रदर्शन करेंगे, तो आनेवाले दिनों में जो विद्यालय इस श्रेणी के बनाये जायेंगे, वहां न केवल पढ़ाई होगी, बल्कि वहां हॉस्टल की सुविधाएं भी होंगी. यहां बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों का ही नामांकन होगा. इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को एक साथ इंटर स्टेट प्रोग्राम के तहत दूसरे राज्यों में भी भेजा जायेगा, ताकि नित्य कुछ नया सीखा जा सके.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
