• Thu. Feb 26th, 2026

पदोन्नति ऑफिसर को सीएमडी व डीटी किया सम्मानित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 7, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। धनबाद के नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयलानगर में ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन (आइडियो) का सेकंड क्लास माइनिंग में प्रोन्नत सदस्यों के हौसला अफजाई करते हुए एकदिवसीय सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीटी उदय कावले, डीएफ आर के सहाय, जीएम पर्सनल विद्युत साहा, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन सुरेन्द्र भूषण, आइडियो राष्ट्रीय अध्यक्ष बिकास दास, राष्ट्रीय महासचिव आर के तिवारी, बीसीसीएल महासचिव सुनील कुमार और आइडियो की पूरी टीम की उपस्थिति में शानदार रूप से सम्पन्न हुआ। जंहा सेकंड क्लास पास ऑफिसर बने सभी सदस्यों को सीएमडी और डीटी द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही सेकंड क्लास पास सभी उम्मीदवारों की लड़ाई को सही रूप से आगे बढ़ाने, रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट को कोल इंडिया में मान्यता दिलाने और नई वेकेंसी लाने के लिए एक नई टीम का गठन किया गया। वही टीम का अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार,महासचिव अमित नारायण, संयुक्त महासचिव अमित कुमार सिंह (सीनियर ओवरमैन) और कोषाध्यक्ष सौरव कुमार को बनाया गया है। सेकंड क्लास प्रमोशन से संबंधित हर समस्या का समाधान यह टीम आर के तिवारी और विकास दास के नेतृत्व में आगे करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *